Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

सम्मेलन में महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने को भरी हुंकार

सुनील थपलियाल

बड़कोट। आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़कोट में मंगलवार को महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने को हुंकार भरने के साथ ही एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
सम्मेलन में महिला मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरिता जोशी ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को महिलाओं के सामने रखा तथा कहा है कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। उज्ज्वला योजना से माताओं को धुएं से बचाने का काम किया है, महिला शक्ति केंद्र योजना से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया । सुकन्या योजना से बेटियों को सशक्त करने का काम किया ताकि बेटियां मां-बाप पर बोझ नही बने। कहा कि भाजपा की डब्बल इंजन की सरकार से प्रदेश सरकार सबका विकास, सबका साथ, सब का विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान कर कहा है कि चुनाव में भाजपा को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने महिलाओं का आह्वान कर कहा कि मातृशक्ति से हमें सेवा भाव की प्रेरणा और देश सेवा की शक्ति मिलती है और आज मातृशक्ति का सम्मेलन है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के विकास एवं जनमानस की तरक्की के लिए क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का होना अति आवश्यक है और यमुनोत्री विधानसभा में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर पूरी ताकत के साथ काम किया गया। जिसका नतीजा है कि आज हर गांव सड़क से जुड़ रहा है, हॉस्पिटल में चिकित्सकों की व्यवस्था व सम्बंधित स्टूमेंट की व्यवस्था की गई। यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत 44 सड़के स्वीकृत की गई तथा 28 सड़कों का डामरीकरण किया गया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशरफी भण्डारी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कृष्णा राणा, जिला महामंत्री अमिता परमार, भाजपा जिला महामंत्री व महिला मोर्चा प्रभारी सतेन्द्र राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुलोचना गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष जयबीर जयाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राणा, जिला मंत्री मिनाक्षी रौंटा,लक्ष्मण भंडारी ,भरत रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश बेलवाल, प्रताप रावत, मनमोहन चौहान, यशपाल परमार, विजय रावत, पिंकी रावत, रेखा राणा, कमला जुड़ियाल, सुनीता नौटियाल, रूपन देई, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अमिता परमार ने किया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :जन समस्याओं की सुनवाई को दूसरे व चौथे सोमवार को जिला मुख्यालय में होगा विशेष कार्यक्रम :डीएम

Jp Bahuguna

पटाँगणी के पूर्व प्रधान के लापता होने से सनसनी, ग्रामीण खोजबीन में जुटे,पढ़े पूरी खबर……..

admin

You cannot copy content of this page