Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

तिलक चंद रमोला बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 

 

तिलक चंद रमोला बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

व्यापारी हितों तथा संगठन हित में करूंगा कार्य-  तिलक चंद रमोला

नौगांव- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने संगठन को प्रभावी एवं मजबूत बनाने को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को मनोनीत करने की कवायद शुरू कर दी है। बीते रोज उनके द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की पहली सूची जारी की गई,  जिसमें जिला स्तर पर व्यापार मंडल संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी बेहत्तर सेवाएं दे रहे कार्यकर्ताओं को चयनित किया गया, जिससे वह अपने क्षेत्र में व्यापारीक गतिविधियों पर अपना मार्गदर्शन व सहयोग देकर संगठन को गतिशील बनाने में पुर्ण सहयोग करेंगे। जिसमें यमुना घाटी से तिलक चंद रमोला, उत्तरकाशी जोशियाड़ा से पवन देव थपलियाल, ऋषिकेश से रमेश अग्रवाल, खटिमा उधम सिंह नगर से विशाल गोयल आदि शामिल है। तिलक चंद रमोला इससे पूर्व जिला व्यापार मंडल यमुना घाटी में जिला मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता तथा इस समय जिला व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त थे। तिलक चंद रमोला ने कहा की वह सदा व्यापारी हित तथा संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कबुल सिंह पंवार, जिला  महामंत्री सुरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर चतर सिंह, हरदेव राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नौगांव जगदीश ने प्रदेश संगठन का आभार जताते इसे संगठन हित में बताया।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

चार धाम यात्रा पर भ्रामकता- सतपाल महाराज का बयान जानने के लिए पढ़े….

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार परशुराम जगुडी़ को बनाया महामंत्री और मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page