Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर डटे , स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई….

पुरोला से राकेश रतूड़ी

स्वास्थ्य कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर डटे हुए हैं जिस कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।आउट सोर्स के माध्यम से पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, स्टाप नर्स व अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है।कई सालों से कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन उनको समय पर वेतन नही मिल पाता है।उनका आरोप है कि एक मजदूर से भी कम वेतन पर हमें काम करना पड़ रहा है।सरकार ने कई बार वेतन वृद्धि की बात तो कही लेकिन आज तक कोई लाभ मिला।जिस कारण आज सारे कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हैं।स्वास्थ्य सेवाओं की हालत पहाड़ों में बहुत खराब है सके बावजूद सरकार की व्यवस्था भी चौपट होती जा रही है।अपनी दो सूत्रीय माँग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं।उनकी दो सूत्रीय मांग यह है कि हरियाणा सरकार की तरह एन0एच0एम0 कर्मचारियों को ग्रेड वेतन में दिया जाय एवं आसाम की तर्ज पर 60 साल तक कर्मचारियों को सेवा का लाभ दिया जाय।

एन0एच0 एम0 कर्मचारियों को आउट सोर्सिंग से नियुक्ति समाप्त कर जिला स्वास्थ्य कमेटी के माध्यम से नियुक्ति की जाय।

पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी दो सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटे हुए है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सावधान।कल डायवर्ट रहेगा उत्तरकाशी शहर का यातायात,महापंचायत ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को एसपी उत्तरकाशी ने किया गया ब्रिफ,डायवर्ट रहेगा उत्तरकाशी शहर का यातायात… पढ़े

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:एक किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी :शिकायत निवारण एवं जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण,डीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page