Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
राजनीति राज्य उत्तराखंड

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर जोरदार स्वागत

 

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर जोरदार स्वागत

आप भाग्यशाली हैं कि आपको सतपाल महाराज जैसा विराट नेतृत्व मिला- सुबोध

सतपुली- भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के सतपुली पहुंचने पर चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य बाजार में एक विशाल जनसभा भी आयोजित की गई। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली पहुंची। जहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय संकल्प यात्रा का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान नगर में रैली निकालकर राधा कृष्ण मंदिर के समीप विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है । आल वेदर रोड, गांव गांव बिजली पहुंचाना, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता  तक पहुंचाया है। साथ ही कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनायेगी । कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल ने कहा कि चौबट्टाखाल के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें श्री सतपाल महाराज जी जैसा विराट नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सतपाल महाराज जब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल  पहुंचाने की बात करते थे तो हमें विश्वास नहीं होता था लेकिन महाराज जी के सपने को मोदी जी ने साकार किया और आज ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर तेजी से कार्य चल रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूरी, जिलाध्यक्ष सम्पत सरल,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

एसएमआर कालेज में टिहरी क्रांति के जननायक श्रीदेव सुमन की 108वीं जयंती का भव्य आयोजन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय से स्थानान्तरण होने पर प्राचार्य को दी भावभीनी विदाई

Jp Bahuguna

आस्था।पौराणिक माघ मेले का बाडा़हाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता और बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में हुआ आगाज…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page