Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:संस्था ने अपने 29वें स्थापना दिवस पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,ई सी जी जांच भी हुई निःशुल्क

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बिभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली ग्लेशियर लेडी श्रीमती शान्ति ठाकुर की अध्यक्षता वाली स्वयं सेवी संस्था जनजाति महिला कल्याण एवं बालोथान समिति के द्वारा आज अपने 29वें स्थापना दिवस पर क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


प्रदेश के विश्वसनीय न्यूज पोर्टल विचार एवं नई सोच के प्रबंध सम्पादक राकेश बिजल्वाण के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में में डॉक्टर एस डी जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अंजलि नौटियाल नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर ललित मोहन सुंदरियाल नेत्र सर्जन के द्वारा शिविर में आये लगभग चार सौ लोगों का परीक्षण कर दवाइयां दी गई। शिविर में ग्रामीणों का ई सी जी भी निःशुल्क किया गया।विचार एवं नई सोच संस्था के सदस्यों दीपक जुगरान, कपिल थापा, संजय सेठ, मेहर चन्द ने भी शिविर में सहयोग कर ग्रामीणों को चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी दी।शिविर के लिए 30 नवम्बर से ग्रामीणों का पंजीकरण दूरभाष, स्वयं व विभिन्न माध्यमों से करवाया गया था।
इस अवसर पर जनजाति महिला कल्याण एवं बालोथान समिति की अध्यक्ष ग्लेशियर लेडी श्रीमती शान्ति ठाकुर ने कहा कि हमारी संस्था विगत वर्षों से ग्लेशियरों के रख रखाव व बचाने के लिए कार्य कर रही है।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का मुख्य उदेश्य गरीब लोगों को घर के नजदीक ही बिभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करना है।आगे भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता रहेगा।इस अवसर पर जनजाति महिला कल्याण व बालोथान समिति की
कल्पना ठाकुर गुलेरिया,प्रेम सिंह ठाकुर, सन्दीप चौहान, उर्मिला शाह,अनुराधा चौहान,अजय प्रताप, हेमन्त, श्रीमती रीता श्रीमती ज्येन्द्री, हेमश्वेता कैलाश सहित वरिष्ठ पत्रकार विजेन्द्र रावत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

उत्तरकाशी :गुमशुदा युवक को 20 घंटे के अंतर्गत बरामद कर पुलिस ने किया परिजनो के सुपुर्द

Jp Bahuguna

सीएम ने की पीएम से नई दिल्ली में भेंट, प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए उत्तराखंड किया आमंत्रित

Jp Bahuguna

कंसोला गांव में आयोजित हुआ, बाल शोध मेला,बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ाता है, बाल मेला : बिजेंद्र लाल

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page