Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता है:केदार सिंह रावत

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरा अपने कार्यकाल में प्राथमिकता रही है।मैंने अपने कार्यकाल में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को अपनी विधानसभा में प्राथमिकता देकर विकास कार्य करवाये हैं।यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत आज यहां आयोजित एक शिलान्यास कार्यक्रम को सम्भोदित कर रहे थे। यमुनोत्री विधायक केदार सिह रावत ने नगर पालिका बड़कोट और जानकीचट्टी में बस पार्किंग की सौगात दी है। चार धाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन दोनों स्थानों पर बस पार्किंग पर्याप्त न होने के कारण यात्रा काल में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नगर पालिका बड़कोट और जानकीचट्टी में लम्बे समय से बस पार्किग की मांग चल रही थी जिसका आज शिलान्यास हो गया है। नगर पालिका बड़कोट में 498.15 लाख की लागत से बस पार्किग का निर्माण होगा ,और जानकीचट्टी में468.20 लाख की लागत से बस पार्किंग निर्माण कार्य होगा, जिनका आज यमुनोत्री विधायक ने विधिवत शिलान्यास किया।विधायक केदार सिंह ने बताया कि अब कुछ समय बाद पार्किगं बनकर तैयार हो जाएंगे जिससे स्थानीय लोगों सहित चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगुडी़,यशवंत चौहान, धनवीर रावत, मनमोहन सिंह चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग। मोरी के सालरा में आवासीय मकानों पर लगी आग प्रशासन जुटा आग बुझाने में… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ये बालिका छात्रावास की वार्डन है या तानाशाह?, हुई कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

सरकारी सेवा में रहने के बाबजूद समाज सेवा का उदाहरण है, जयदेव सिंह चौहान,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page