Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: 15 दिन के अंदर स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय :डीएम

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक लेते हुए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन देने का लक्ष्य रखा गया है, उस लक्ष्य को 15 दिन के अंदर पूर्ण कर लिया जाय। संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स आपसी समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर लक्ष्य पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न माध्यमों से लोगों को दी जाए। विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन दिये जा रहे हैं, उनकी आम जन को जानकारी हो। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी व बैंक के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुये कैंपों के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें । जिन योजनाओं में अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, लक्ष्य से अधिक लोन स्वीकृत करने के लिए प्रयास किये जाए। बैंकों द्वारा आवेदन प्राप्त होने के एक सप्ताह के अन्दर लोन की सम्पूर्ण कार्यवाही की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर मिले।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बढ़ाये गये लक्ष्य को भी समय पर पूर्ण कर लें। लोन स्वीकृति की स्थिति पर निगरानी के लिए निरन्तर बैंकर्स के साथ समन्वय स्थापित करें। जिलाधिकारी दीक्षित ने एनआरएलएम, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना, होम स्टे, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र उत्तम कुमार तिवारी, लीड बैंक अधिकारी ललित प्रसाद सेमवाल सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एंव बैंकर्स उपस्थित थे।

Related posts

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के जमुना पुल के पास दर्दनाक घटना एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अधिकारियों के किये तबादले

admin

21 वर्षीय पत्नी ने कुल्हाड़ी से की अपने पति की दर्दनाक हत्या, राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page