Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री विस के गीठ पट्टी से दीपक का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, उमडा भारी जनसैलाब।।

बड़कोट  । जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाणने यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है । बुधवार हनुमान चट्टी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन भारी जन सैलाब उमड़ा। क्षेत्र का भारी जनसैलाब को देखकर जिला पंचायत अध्यक्ष गदगद हुआ । उन्होंने कहा है कि लक्ष्यों व उद्देश्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ है ।
उन्होंने कहा कि गीठ व ओजरी पट्टी के ओजस्वी साथियों के प्रेम , विश्वास, दृढ़ संकल्प व ऊर्जा देख प्रतीत हो जाता है कि हम अपने लक्ष्य प्राप्ति के मार्गों में सही व तेजी से बढ़ रहे हैं। आपका ये उत्साह, समर्थन व हर परिस्थिति में संग हमेशा ही नई ऊर्जा का संचार कर देता है। यही सब लगातार कार्य करने को प्रोत्साहन प्रदान करता है।
आप सभी के मजबूत सहयोग व सशक्त विचारों से हम बनाये गए लक्ष्यों व उद्देश्यों के प्रति लगातार दो गुनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे; इसी आशा एवं विश्वास के साथ आज के कार्यकर्ता सम्मेलन को भी सफल बनाने के के लिए दीपक बिजल्वाण का आभार धन्यवाद। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि इस बार यमुनोत्री विधानसभा में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है मेरा उद्देश्य हिंदुत्व से चुनाव लड़ना सिर्फ सिर्फ यमुनोत्री विधानसभा के पिछड़ेपन को दूर करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद, भाई – भती जावाद कि राजनीति से ऊपर उठकर विकासवाद की सोच के साथ विधानसभा चुनाव लडकर यहां का चौमुखी विकास करना ही मेरा लक्ष्य है । इस दौरान जिला पंचायत प्रदीप कैंतूरा , तोता लाल, जिला पंचायत सदस्य,भटवान जी रूपा लाल, जगमोहन चौहान, घनश्याम नौटियाल, दीपक उनियाल, जंम जय, नागेंद्र, मुकेश चौहान, प्रमोद पंवार, चैन सिंह, जगमोहन राणा, बृजमोहन नौटियाल, मथुरा प्रसाद, जगमोहन भारती, अनिल पंवार, कुपडा प्रधान राजेश कुमार, निसणी प्रधान दिनेश सोनी, रमेश गुप्ता, रोहित जुडियाल, जय देव राणा, सोबत सिंह पूर्व प्रधान, सुनिल, विनिता पंवार, सहित आदि मौजूद।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चंपावत विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा

admin

उत्तरकाशी:मोरी क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं:सतपाल महाराज

admin

मनोज तिवारी को जिला पंचायतराज अधिकारी उत्तरकाशी का दिया अतिरिक्त कार्य भार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page