Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:550 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी

मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में चलाये जा रहे “नशामुक्त उत्तरकाशी” अभियान के क्रम में जनपद पुलिस नशे के अवैध कारोबारियों पर लागातार लगाम कस रही है, नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़कोट अनुज के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मोरी दीनदयाल रावत के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा गुरुवार देर सांय में चैकिंग के दौरान स्थान पोखरी तिराहा, नैटवाड़ रोड़ से एक व्यक्ति अबरार अहमद को को 550 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तअबरार अहमद पुत्र शव्बीर अहमद, 21 नया नगर डालनवाला, देहरादून उम्र-32 वर्ष।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोरी दीनदयाल रावत, कानि0 श्याम बाबू- थाना मोरी,कानि0 हंसराज- थाना मोरी शामिल थे।

Related posts

ब्रेकिंग। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी काश्तकारों में जगी आस… देखें।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा से पहले सड़कों के सुधारीकरण के निर्देश,डामटा बैरियर हटेगा,चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण भी होगा: सौरभ बहुगुणा…पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी-सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज में हुआ विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page