Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नशाखोरी के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने को लेकर जनपद के सभी दवा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के DM ने दिए निर्देश ।

उत्तरकाशी।

जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति,जिला स्तरीय ग्रीवांस कमेटी और जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक ली। चिकित्सा प्रबंधन समिति को जिला चिकित्सालय में अति आवश्यक उपकरण क्रय करने एवं लघु मरम्मत के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश सीएमएस को दिए। ग्रीवांस कमेटी को आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं के निराकरण करने के साथ ही उन्हें दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का व्योरा उपलब्ध कराने को कहा।
जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी/पीएचसी एवं पशुचिकित्सालय केंद्रों का पंजीकरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कराने के निर्देश दिए। नशाखोरी के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने हेतु जनपद के सभी दवा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दवा विक्रेताओं को हर महीने की सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग अपने पास सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। ताकि जरूरत पड़ने पर पुरानी सीसीटीवी रिकार्डिंग देखी जा सकें।

बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्य अध्यक्ष नगर पालिका रमेश सेमवाल,सीएमएस डॉ.एसडी सकलानी,सीएमओ डॉ.केएस चौहान, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम,डॉ सुजाता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :माँ की ममता ने बचा लिया बच्चे का जीवन, जय हो ग्रुप की सुचना पर फायरकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Jp Bahuguna

आपका राशन कार्ड यदि नहीं बना है तो खाद्य पूर्ति विभाग की तरफ से हुआ है आदेश जारी आप अपने आवश्यक कागज लेकर पंहुचे अपने नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता के पास…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जागो।प्रशासन गांव की ओर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी ग्रामीणों को जानकारीयां … पढ़ें 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page