Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी

होटल में मिला युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

 

 

होटल में मिला युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

  1. बरहमखाल/उत्तरकाशी(सुरेश चंद रमोला)-

थाना धरासू के अंतर्गत बरहमखाल बाजार के एक होटल में एक युवक मृत अवस्था मे मिला जिसकी शिनाख्त दीपक भट निवासी गोनाग के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार उक्त युवक पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहा था औऱ कुछ समय से अपने मामा के घर बड़कोट में रह रहा था।अपने निजी कार्य से उक्त युवक अपने घर बरहमखाल आया और रात्रि को बाजार के होटल में सो गया।आज सुबह जब अपराह्न तक युवक का दरवाजा नहीं खुला तो होटल मालिक व आस पास के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय पुलिस की मदद से दरवाजा खोला गया और युवक मृत अवस्था में पाया गया।पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी औऱ घटना स्थल पर बुलाया।परिजनों ने किसी भी आशंका से मना करते हुए शव को बाद पंचायत नामा के पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने को राजी हुए।धरासू थानाध्यक्ष केदार सिंह चौहान की निगरानी में इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जा रहा है।

 

 

Related posts

राजनीति।15दिसंबर को होंगे पुरोला व्यापार मंडल कार्यकारिणी के चुनाव तैयारियों में जुटा यमुना घाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने दिए बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

admin

सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page