Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:साढ़े चार साल के कार्यकाल में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की ब्यवस्था रही मेरी प्राथमिकता:केदार सिंह रावत

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों, केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों, उपलब्धियों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।उन्होंने कहा कि अभी तक अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में पूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास करना मेरी प्राथमिकता रही है।आगे भी बचे हुए कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत आज यहां लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों को सम्भोदित कर रहे थे।

विधायक ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अभी तक यमुनोत्री धाम के कायाकल्प करने के लिए 34करोड़75लाख पर्यटन विभाग को दिए गए हैं।जिसकी कार्यदाई संस्था ब्रीडकुल को बनाया गया है। गंगनानी में सामूहिक विवाह केंद्र निर्माण के लिए 2करोड़78लाख,पूर्व में 48लाख सौन्दर्यकरण के लिए, जिसका कार्य पहले ही हो चुका है।दो खेल मैदान, जिसमें एक मिनी स्टेडियम रवाडा शामिल है।04 करोड़40 लाख रुपए की लागत से बड़कोट व04 करोड़10 लाख की लागत से जानकी चट्टी में बहुमंजिला पार्किंग स्वीकृत हुये हैं।विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़कोट चिन्यालीसौड़ अस्पतालों में विभिन्न उपयोगी मशीनरी लगाई गई है, तथा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति करवाई गई है।विधायक ने कहा कि बड़कोट में हर घर नल, हर नल में जल योजना के तहत होने वाले कार्य के अलावा 66लाख रुपये जिला योजना से स्वीकृति करा दिये गए है।शिक्षा के क्षेत्र में भी यमुनोत्री विधानसभा में बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अनेक समस्याओं का मेरे द्वारा समाधान किया गया।ब्रह्मखाल डिग्री कालेज के लिए भवन निर्माण को बजट स्वीकृति मिल चुकी है।यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में 42 नई सड़कों को स्वीकृति, पांच सड़कें इस माह तक स्वीकृत हो जाएंगी,40 सड़कों का डामरीकरण हुवा है।उन्होंने कहा कि स्वीकृत 98प्रतिशत नई सड़कों पर कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।

उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पथर साबित हुई है।पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटि बनाल प्रेम सिंह चौहान,मनमोहन चौहान,शैलेन्द्र राणा, जसवंत सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

दुखद:सड़क हादसे में जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत, तीन घायल

admin

प्रो0एम0एस0रावत कुलपति की अध्यक्षता में श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड की शैक्षिक परिषद की बैठक सम्पन्न

admin

यूकॉस्ट मे “लेखक गाँव- साहित्य सृजन, कला, संस्कृति व विज्ञान से बनता विश्व के लिए प्रेरणा” कार्यशाला का हुआ आयोजन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page