Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी राज्य उत्तराखंड

बारिश से गिरा मकान, हजारों का नुकसान  

बारिश से गिरा मकान, हजारों का नुकसान  
पीड़ित परिवार ने की मुआवजा देने की मांग  
नैनबाग- जनपद टिहरी के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत ग्राम नकोट में एक परिवार की जान बाल-बाल बच गई। भारी बारिश की वजह से पहले तो मकान की दीवार गिर गई। फिर देखते ही देखते पूरा मकान जमींदोज हो गया। मकान मालिक दिलदास के अनुसार उनके पास अब रहने का ठिकाना भी नहीं है। मकान जमींदोज होने से अंदर रखा सामान भी बर्बाद हो गया है।
उन्होंने सरकार से मकान की मरम्मत के साथ हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के मकान जमींदोज होने की कगार पर खड़े हैं। वही पटवारी ने उक्त स्थान का निरीक्षण कर तहसीलदार को रिपोर्ट भेज दी है। तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि दैवीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

 

 

 

 

Related posts

हर्षिल क्षेत्र में रोस्टिंग, लो वोल्टेज और बिल न मिलने से बिजली उपभोक्ता परेशान,हर्षिल बाजार में उपभोक्ताओं ने मंच के समक्ष दर्ज कराई 19 शिकायतें,-क्षेत्र में अलग बिजली घर बनाने की मांग कर रहे उपभोक्ता … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जनपदीय विज्ञान महोत्सव राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी धरासू में पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न अध्यक्ष जिला पंचायत बिजल्वाण ने विभाग को दी 51हजार की धनराशि और सभी छात्र छात्राओं को दी बधाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

admin

You cannot copy content of this page