Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से मिला आर.के.पुरम् का प्रतिनिधि मंडल*

देहरादून।

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से आर.के.पुरम् निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके डिफेंस कॉलोनी आवास पर मिला। डोईवाला के विधायक के रूप में प्रतिनिधिमंडल ने उनके सम्मुख अपनी आवासीय कॉलोनी की समस्याएं रखी। आर.के.पुरम् जनकल्याण समिति के संरक्षक केशर सिंह ऐर ने उन्हें बताया कि विगत कई वर्षों से कॉलोनी की सड़क अत्यंत बुरी स्थिति में है। स्ट्रीट लाइटों के अभाव में लगातार दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। समिति समय-समय पर अपने चंदे से स्ट्रीट लाईटें लगवाती आ रही है। विधायक श्री रावत ने शीघ्र इन समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डा.एस.डी.जोशी, संजय वालिया और प्रो.के.एल.तलवाड़ सम्मिलित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :बाइक दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी : सिलक्यारा सुरंग में छह इंच ब्यास की 57मीटर लम्बी पाइपलाइन हुई आर पार, श्रमिकों को भेजी जाएगी खाद्य सामग्री

Jp Bahuguna

चारधाम शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के मुख्यमंत्री के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page