Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

प्रदेश कांग्रेस सचिव जोत सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

 

प्रदेश कांग्रेस सचिव जोत सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

प्रचंड बहुमत से कांग्रेस करेगी सत्ता में वापसी- जोत सिंह रावत

देहरादून (अमित नौटियाल)- प्रदेश कांग्रेस सचिव जोत सिंह रावत ने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से बेरोजगारी बढ़ गई है। भाजपा द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में जो इन्होंने वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं।  बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। अपने एक जारी बयान में जोत सिंह ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई हैं। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है।  वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में  प्रदेश की आवाम भाजपा को करारा जवाब देगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव जोत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस 2022 के चुनाव को लेकर तैयार है और कांग्रेस  पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी : 28.91 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होगी 14 से 23 वर्ष के बच्चों के लिए खेल प्रोत्साहन राशि-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की  सचिव ने की श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात, दी फ़ौरी राहत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page