Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*स्पर्श गंगा शिक्षा श्री पुरस्कार के साथ बड़कोट महाविद्यालय की सुखद यादें जुड़ी हैं:प्रो.तलवाड़*

बड़कोट।

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस वर्ष हिमालयन एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी(हर्ड्स) ने शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं पर किये गये नव अभिनव, शैक्षिक नवाचार एवं क्रियात्मक शोध के आधार पर 05 शिक्षकों का चयन किया गया है।पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय चयन समिति जिसमें भक्तदर्शन अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद डा.एस.डी.तिवारी, स्पर्श गंगा बोर्ड के पूर्व विशेष कार्याधिकारी प्रो.प्रभाकर बडोनी एवं एच.एन.बी.यूनिवर्सिटी के डा.सर्वेश उनियाल सम्मिलित रहे। समिति द्वारा प्रदेश भर से स्पर्श गंगा शिक्षा श्री पुरस्कार के लिए कुल पांच शिक्षकों का चयन किया। इनमें बड़कोट महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर के.एल.तलवाड़ भी सम्मिलित हैं। प्रेस से बात करते हुए प्रो.के.ए.तलवाड़ ने कहा कि इस पुरस्कार के साथ बड़कोट महाविद्यालय की सुखद यादें जुड़ी हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक उत्तरकाशी के रूप में उन्होंने बड़कोट महाविद्यालय से ही 17 दिसम्बर 2009 को स्पर्श गंगा अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई थी।इस मौके पर उत्तरकाशी जनपद के 55 इंटर कालेज, चार डिग्री कालेज, संस्कृत महाविद्यालय और पॉलिटेक्निक के सैकड़ों एन.एस.एस. स्वयंसेवियों ने गंगा, यमुना और सहायक नदियों सहित विभिन्न जल धाराओं व पेय जल स्थलों पर सघन स्वच्छता अभियान बिना किसी बजट के चलाया था।अभियान की सफलता के लिए अनेकों मौलिक नारों की रचना भी की।प्रत्येक वर्ष अभियान अत्यंत उत्साह से आयोजित किया जाता रहा।
उल्लेखनीय है कि 17 दिसम्बर 2021 को बारहवें स्पर्श गंगा दिवस के मौके पर चयनित शिक्षकों को 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर। बड़कोट नगर पालिका में पेयजल समस्या को लेकर हाई कोर्ट ने पेयजल निगम से मांगा विस्तृत शपथ पत्र: एडवोकेट शिवम राणा

Arvind Thapliyal

कोटगाव में आयोजित हुआ बहुद्देशीय शिविर ,मौके पर हुआ निस्तारण , राज्य मंत्री जगवीर भंडारी ने किया शुभारंभ

admin

उत्तरकाशी :प्रदीप रावत (भाला )लड़ेंगे ब्यापार मंडल बड़कोट अध्यक्ष का चुनाव

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page