Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

खरसाली गाँव मे फ़ूड पॉइज़निंग से 50 से अधिक ग्रामीण हुए बीमार, चिकित्सकों की टीम उपचार में है जुटी हुई

बड़कोट
खरशाली गाँव मे समेश्वर देवता के यज्ञ कार्यक्रम में प्रसाद व भोज  खाने से 50 से अधिक ग्रामीण श्रद्धालुओं को फ़ूड पॉइज़निंग हो गयी जिससे गाँव मे रातभर अफरा तफरी का माहौल बना रहा , 5 ग्रामीणों को बडकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है ,कुछ लोगो को नौगाँव और बाकी सभी का खरशाली गाँव मे उपचार चल रहा है । चिकित्सको ने सभी गामीणों को खतरे से बाहर बताया है।
आपको बताते चले कि ग्राम सभा खरशाली मे समेश्वर देवता का 5 दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है । रात्रि को पूजन के बाद जैसे ही ग्रामीणों ने भोजन किया उसके कुछ देर बाद ग्रामीण श्रद्धालु उल्टी दस्त बीमारी से पीड़ित हो गए । गम्भीर हालात में कुछ लोगो को रात को ही बड़कोट और नौगाँव में उपचार के लिए लाया गया । जबकि फ़ूड पॉइज़निंग  की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों की टीम रात्रि को ही खरशाली गाँव पहुँच गयी थी । दरअसल खरशाली गाँव मे चल रहे देव अनुष्ठान में गाव के ग्रामीण पूजा अर्चना के बाद रात्रि को ही भोजन करते है । प्रसाद व भोज लेने के तुरंत बाद 50 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं  बीमार हो गये ।
3 चिकित्सको का दल खरशाली गाँव मे  उपचार में  जुटे हुए है । कुछ ग्रामीणों का बड़कोट और नौगाँव CHC में उपचार चल रहा है। चिकित्सक डॉ रोहित भण्डारी और डॉ पवन रावत ने बताया कि फ़ूड पॉइज़निंग से प्रभावित  सभी ग्रामीण खतरे से बाहर है और सभी का उपचार समय से होने से अब स्तिथि सामान्य हो रही है।

टीम यमुनोत्री Express।

Related posts

कोरोनेशन अस्पताल में 8 किलो वजन के ट्यूमर का पहला ऑपरेशन , सर्जन डॉ सकलानी ने बचाई जान।

Arvind Thapliyal

देहरादून:उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा पेयजल सचिव को दिया गया ज्ञापन

admin

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एन एम ओ पी एस काला फीता बांधकर जताएंगे आक्रोश :मनोज अवस्थी

admin

You cannot copy content of this page