आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क
इस बार धनोल्टी में होगा परिवर्तन- अमेन्द्र बिष्ट
धनोल्टी- विधानसभा चुनाव में भाजपा- कांग्रेस के साथ अन्य दलों ने चुनावी ताकत झोंक दी है। धनोल्टी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट इन दिनों धनोल्टी के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू प्रचार कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि धनोल्टी की जनता अभी भी सड़क, शिक्षा, रोजगार और विकास कार्यों से जूझ रही है, लेकिन नेताओं का ध्यान इस ओर नहीं गया। क्षेत्र की सभी मूलभूत सुविधाओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनता में जाने के लिए ना तो भाजपा के पास कोई रास्ता है और ना ही कांग्रेस के पास आज तक भाजपा और कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि धनोल्टी की जनता का आर्शीवाद और समर्थन भरपूर मिल रहा है। धनोल्टी की जनता इस बार परिवर्तन चाह रही है। धनोल्टी विधानसभा से युवा होने के नाते अमेन्द्र बिष्ट को युवाओं का समर्थन मिल रहा है।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस