Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ में हाईप्रोफाइल ड्रामा नगर पालिका अध्यक्ष आर्च ब्रिज पर चढ़कर जताया विरोध…. पढ़ें समाचार।

चिन्यालीसौड़।नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अधिशासी अधिकारी के शहरी विकास निदेशालय में अटैच किए जाने से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष बुधवार सुबह 7 बजे मूसलाधार बारिश के बीच आर्क ब्रिज पर चढ़ गए और उनकी मांग थी कि बिना किसी जांच व दोष साबित होने पर अधिशासी अधिकारी को अटैच किया जाना सत्ता का दुरुपयोग है इसलिए इसे स्थगित कर सभासदों के द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए । पुलिस व प्रशासन के 10 घंटे की कोशिश के बाद लगभग 4:15 पर नगर पालिका अध्यक्ष को आर्क ब्रिज से नीचे उतारा गया ।
नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में सभासदों का अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ चल रहा आक्रोश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सभासदों की अनदेखी व पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप के साथ 4 दिन तक पालिका परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन हालांकि जिले के प्रभारी मंत्री के अधिशासी अधिकारी को शहरी विकास निदेशालय में अटैच करने के बाद समाप्त हो गया लेकिन एक दिन बाद ही बिना किसी जांच के दोषी साबित हुए बिना अधिशासी अधिकारी को अटैच होने से नाराज
नगर पालिका अध्यक्ष
चिन्यालीसौड़ के आर्क ब्रिज पर चढ़ गए । जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उधर एक सभासद भी राजकीय महाविद्यालय की छत पर चढ़ गया कि यदि प्रशासन अध्यक्ष के आर्क ब्रिज में चढ़ने के दबाव में आकर अधिशासी अधिकारी को यथावत रखते है तो वे भी महाविद्यालय की छत से खुद जाएंगे हालांकि अन्य सदस्यों के साथ ने देने से सभासद छत से उतर गया।
नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में सभासदों की अनदेखी अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र पंवार का स्थानांतरण सहित अपनी छ मांगो को लेकर सभासद 4 अप्रैल को नगर पालिका परिषद परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे 6 अप्रैल को जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम के लिए चिन्यालीसौड़ रुके जहां सभी सात सभासदों ने सभासद अध्यक्ष मनीष कुकरेती के नेतृत्व में मंत्री से भेंट कर अपने मांग रखी जिस पर तत्काल ही मंत्री बहुगुणा ने शहरी विकास निदेशालय में अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र पंवार को अटैच कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही नाराज नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली सुबह 7 बजे आर्क ब्रिज पर चढ़ गया। उन्होंने कहा कि जब वे जांच में हर प्रकार का सहयोग करने को तैयार है तो बिना जांच किए और बिना किसी दोष के सिद्ध हुए अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण सत्ता का दुरुपयोग है। उन्होंने मांग की कि यही पर जांच की जाए साथ ही जल संस्थान व बी आर ओ के अधूरे पड़े कार्यों को तुरंत पूरा किया जाए। सुबह से ही हो रही मूसलाधार बारिश व ठंड के बीच भागीरथी नदी के ऊपर बने आर्क ब्रिज पर नगर पालिका अध्यक्ष के चढ़ जाने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उप जिलाधिकारी डंडा देवेंद्र शर्मा व भारी पुलिस बल के पहुंचने पर अध्यक्ष मनोज कोहली को पुल से उतारने का हर प्रकार से प्रयास किया गया जनता द्वारा भी अनुरोध किया गया लेकिन वार्ता सफल न होने पर वे पुल से नहीं उतरे। मनोज कोहली ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कोई भी पुल के ऊपर चढ़ कर उनको उतारने का प्रयास करेगा तो वे शरीर के सभी कपड़ों को उतारकर आर्क ब्रिज से भागीरथी नदी में कूद जायेगे।
इधर सभासद सिद्धार्थ नौटियाल भी राजकीय महाविद्यालय के भवन पर चढ़ गया और सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी देने लगा कि यदि शासन प्रशासन अध्यक्ष मनोज कोहली के आर्क ब्रिज में चढ़ने से दबाव में आकर अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण रोकता है या जांच में हेराफेरी करते है तो वे व उनके साथी राजकीय महाविद्यालय की छत से कूद जायेगे हालांकि सभासद अध्यक्ष व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष कुकरेती के समझाने पर सभासद कुछ समय बाद छत से उतर गए।
घटना स्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र पंवार को अटैच किया गया है लेकिन अध्यक्ष चाहे तो वे उन्हें रिलीव न करें जांच को लेकर उन्होंने कहा कि जांच जहां जहां काम हुए है वहां जाकर जांच की जाएगी ।

Related posts

समस्या । बड़कोट पेयजल समस्या को लेकर अनोखा प्रदर्शन सीएम और पीएम की तस्वीर के सामने भजन कीर्तन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:5.18 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :गंगोत्री में नदी में बहा एक ब्यक्ति, एसडीआरएफ, पुलिस जुटी खोजबीन में

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page