Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, फार्मासिस्टों की समस्याओं पर हुआ मंथन,अजय जोशी अध्यक्ष व जे पी मटवाण चुने गए महामंत्री

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा उत्तरकाशी के तत्वावधान में रविवार को बड़कोट स्थित  होटल मंगलम  में 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में जनपद सहित प्रदेशभर से आए फार्मासिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत तथा डिप्टी सीएमओ डॉ रमेश आर्य,प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अधिवेशन में पूर्व कार्यकारिणी को पुनः चुनते हुए फार्मासिस्टों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। नई कार्यकारिणी में अजय जोशी को अध्यक्ष, जे पी मठवाण को महामंत्री, एलम पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश पयाल को उपाध्यक्ष, मुकेश नाथ को कोषाध्यक्ष, केदार राजवंशी को संगठन मंत्री, अखिलेश नाथ को संयुक्त मंत्री, दीप्ति राणा को संप्रेक्षक तथा प्रेम भारती को यमुना घाटी उपाध्यक्ष चुना गया।

अधिवेशन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, कार्यस्थल की चुनौतियां, सेवा शर्तों में सुधार, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों समेत विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता बढ़ाने तथा शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया गया। अंत में जिलाध्यक्ष अजय जोशी एवं सचिव जय प्रकाश मटवाण ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवेशन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। अधिवेशन में लिए गए निर्णय आने वाले समय में फार्मासिस्टों के हितों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुधा कुकरेती,प्रदेश महामंत्री डॉ सतीश चंद पांडे, जे पी टम्टा, मुकेश नौटियाल ,आनन्द सिंह चौहान, भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह पंवार ,त्रेपन सिंह,भगवती प्रसाद, कमल दास, चंद्रमोहन राणा,उमरयाल सिंह रावत, पूरन सिंह,सी पी नौटियाल,एलम पंवार ,रविन्द्र सिंह,प्रेम लाल भारती, अखिलेश नाथ,केदार राजवंशी,मुकेश कुमार, दीप्ति , महावीर रवांलटा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा संपादित पुस्तक का प्राचार्य ने किया विमोचन

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:03.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

बेहतर ड्यूटी करने वाले जवानों को कप्तान ने प्रशस्ति पत्र व नकद पारितोषिक देकर की हौसला अफजाई,आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिये निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page