Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

बड़कोट के रामलीला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन, संघ के देवेंद्र जी मुख्य वक्ता — 17 लोगों का सम्मान, पांडव नृत्य बना आकर्षण… पढ़ें खबर।

बड़कोट।नगर पालिका बड़कोट के रामलीला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज में एकता, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संघ से देवेंद्र जी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज को संगठित रखने, युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी समरसता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 लोगों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा। वहीं सरनोल का पौराणिक पांडव नृत्य सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मंच से वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। सम्मेलन में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने सेवा कार्यों, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज हित से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर
विभाग संचालक जयपाल सिंह रावत,जिला संचालक कबूल सिंह पंवार,नगर संचालक सीताराम गौड़, मुख्य वक्ता देवेंद्र, कवित्री भारती आनंद, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जशोदा राणा, मीडिया प्रदेश प्रभारी मनवीर चौहान ,राजेन्द्र सेमवाल,यशवंत रावत, चन्द्र सिंह , भगत राम बहुगुणा, शन्ति बेलवाल,किताब सिंह ,राम प्रसाद विजलवान, नीरज चौहान,प्रताप रावत,तरवीन राणा,अतोल रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

नव नियुक्त राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान ने मां रेणुका के दरवार मे टेका माथा और लिया आशीर्वाद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल कोष से कर्णप्रयाग कालेज के 15 विद्यार्थियों को मिलेगी दो-दो हजार रुपए की शिक्षा सहायता: प्राचार्य तलवाड़

Arvind Thapliyal

गंगोत्री धाम के कपाट विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए अगले 6माह के लिए हुए बन्द-वीडियो में करें दर्शन…..

admin

You cannot copy content of this page