Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

बड़कोट ,नंदगांव ग्रामसभा में शराब पर सख्ती, शादी समारोहों में पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित,दण्ड का प्रावधान

सुनील थपलियाल बड़कोट। उत्तरकाशी
तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत नंदगांव में आज ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता बिष्ट ने की। बैठक में ग्रामवासियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनका उद्देश्य सामाजिक सुधार और नशामुक्त वातावरण तैयार करना है।
ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव में नंदगांव की सीमा में होने वाले शादी समारोहों में मेहंदी रस्म के दिन से लेकर विवाह के बाद के दिनों तक शराब एवं मांस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
ग्रामीणों ने तय किया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 से ग्रामसभा क्षेत्र में शराब बनाना और बेचना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस प्रस्ताव को भी ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।
ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के नशे के सेवन, खरीद-बिक्री अथवा वितरण में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर दंड वसूला जाएगा।
इसके अलावा  उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड तय किया गया।साथ ही नियमों के उल्लंघन पर मेहंदी एवं विवाह समारोह में शराब या मांस पाए जाने पर ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का दंड।
शराब बिक्री या निर्माण पर ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का दंड वसूला जाएगा।
ग्रामसभा के इस फैसले से क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने और सामाजिक वातावरण को स्वस्थ बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल मानी जा रही है। ग्रामीणों ने इन निर्णयों का समर्थन करते हुए इनके सख्ती से पालन का भरोसा दिलाया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पर्यावरण संरक्षण व अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान के लिये हमें जैव-विविधता को फिर से पुनःस्थापित करना होगा:-पद्मश्री रावत

admin

उत्तरकाशी:हरेला पर्व पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सहित सभी छात्र-छात्राएं करेंगे वृक्षारोपण

admin

ब्रेकिंग । भालू के हमले मे महिला गम्भीर घायल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page