Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शराब का ठेका खोलने को लेकर महिलाओं की नाराजगी अब सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा… पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।एक तरफ सरकारें नशे के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है और दूसरी ओर गांव गांव में शराब के ठेके खोले जा रहें।
मालूम हो कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास राना में शराब का ठेका खोलने को लेकर स्थानीय महिलाओं ने नाराजगी जताई है और आबकारी विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये शराब का ठेका बंद करने की मांग की।

शराब को ठेके को लेकर महिलाएं और आसपास के ग्रामीण नाराज हैं और आरोप लगा रहे हैं कि इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जायेगा और यदि जल्द शराब ठेका बंद नहीं होता है तो सिस्टम के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा।
सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार माही ने बताया कि सरकार नशे के कारोबार को कमाई का साधन बना रही है और दूसरी ओर गांव गांव में शराब के ठेके खोलने का काम कर रही है।
यदि राना गीठ पट्टी में शराब का ठेका बंद नहीं होता है तो आंदोलन होगा।

Related posts

नमो कबड्डी प्रतियोगिता में बड़कोट की की टीम रही विजेता।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जनपद सहित उत्तर भारत में भूकंप, 5.9 तीव्रता का था भूकंप।

Team Yamunotri Express

PM का ड्रीम “लोकल फार वोकल “थीम- बागवानी में अभिनव प्रयोग से ख्याति बटोर रहे हैं हिमरोल के भरत

admin

You cannot copy content of this page