Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

बड़ी खबर : पुरोला के नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज, आदेश जारी

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला /उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन सिंह नेगी के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए शासन ने पूर्व में जारी नोटिस निरस्त करते हुए उन्हें फिर से नया नोटिस जारी किया है ।शासन स्तर से अपर सचिव नितिन भदौरिया ने हरिमोहन सिंह नेगी को उक्त आशय का नोटिस जारी किया है !
विदित रहे कि गत माह नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरि मोहन सिंह नेगी को पद से हटाते हुए शासन ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को प्रशासक नियुक्त कर दिया था । लेकिन शासन के उस फैसले के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष को उत्तराखंड उच्च न्यायलय से स्टे मिल गया था । स्टे मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुरोला में जुलूस निकालकर एक जनसभा को संबोधित कर भाजपा नेताओं व सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई थी ।
उक्त प्रकरण से सबक लेते हुए शासन ने पूर्व में जारी नोटिस को रद्द करते हुए उन्हें नए सिरे से नोटिस जारी कर अगले 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है !नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन सिंह नेगी पर वित्तीय अनियमितता, राजकीय वाहनों का दुरूपयोग, नगर पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां करने सहित कई गंभीर आरोप हैं !जिनके चलते उन्हें पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था !उन पर लगाए गये आरोपों की जिलाधिकारी से जाँच करवाई गई थी!

Related posts

बिरजा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,27 बालिकाओं को साईकिल योजना के बांटे चैक।

Arvind Thapliyal

आई टी बी पी के महानिदेशक ने की सीएम से भेंट, अर्धसैन्य बलों के आश्रितों को नौकरी देने के फैसले पर जताया आभार

Jp Bahuguna

बेशकीमती वन संपदा व वन्य जीव के रक्षक अपनी जिम्मेदारी के विपरीत तस्करों के बने मददगार, दूसरे वन प्रभाग ने अवैध जड़ी बूटी पकड़ी- कोरोना काल मे तस्कर हुए एक्टिव-पढ़े पूरी खबर ….

admin

You cannot copy content of this page