Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

तमिलनाडु में उत्तराखंड के एक युवक को एसीड से जलाया,गरीब परिजनो के रो रो के बुरे हाल, सीएम से लगाई गुहार,पढ़े पूरी खबर।

बड़कोट
नौगाँव प्रखंड के ग्राम कंडाऊ निवासी रितेश सेमवाल को तमिलनाडु में एसीड से जलाये जाने का मामला सामने आया है। गरीब परिवार अपने बच्चे को वापस उत्तराखंड लाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहा है। इधर परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाप मुकदमा दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि बड़कोट तहसील अंतर्गत ग्राम कंडाऊ निवासी रितेश सेमवाल रोजगार के लिए तमिलनाडु के छिल्लूर गया हुआ था। जहाँ अज्ञात लोगों द्वारा एसीड डालकर 40 प्रतिशत जला दिया गया बताया जा रहा है , स्थानीय पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उक्त युवक का इलाज चल रहा है। परिजनों के रो रो के बुरे हाल है होंगे भी क्यों नही तमिलनाडु जाने की हिम्मत नही है। युवक के पिता रामप्रसाद ने उत्तराखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
इधर क्षेत्रीय लोगों में बड़ा रोष है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से इसमें हस्तक्षेप करते हुए युवक को उनके परिजनों तक पहुँचाने सहित दोषियों के खिलाप कार्यवाही की मांग की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, राज्य में शोक की लहर, एक्स सी एम ने व्यक्त की शोक संवेदना

admin

जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न और निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page