Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड – प्रोक्योरमेंट नियमावली में संशोधन को लेकर उप समिति की बैठक,स्थानीय लोगों को ठेके दिए जाने के महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून से अमित नौटियाल

उत्तराखंड में प्रोक्योरमेंट नियमावली में संशोधन को लेकर कैबिनेट द्वारा बनाई गई उप समिति की आज बैठक आहूत की गई जिसमें प्रोक्योरमेंट नियमावली को लेकर उप समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में चिंतन किया गया।

प्रदेश में निर्माण कार्यों को लेकर प्रोक्योरमेंट नियमावली पर आज देहरादून विधानसभा में उप समिति की बैठक हुई बैठक के दौरान उप समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के अध्यक्षता में सदस्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और बिशन सिंह चुफाल मौजूद रहे। खास बात यह रही कि इस दौरान निर्माण कार्यों में ज्यादा से ज्यादा रोजगार की संभावनाएं और स्थानीय लोगों को ज्यादा मौके दिए जाने पर चिंतन किया गया। उप समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि इस बैठक के दौरान तमाम नियमों पर चिंतन किया गया है और इस दौरान अधिकारियों से नियमों में स्थानीय लोगों के लिए बेहतर संभावनाओं पर चर्चा की गई है इस दौरान मुख्य सचिव ओमप्रकाश समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे जिनको एक हफ्ते बाद एक बार फिर बैठक के लिए बुलाया गया है। दूसरी तरफ उप समिति के सदस्य बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस समिति में छोटे ठेकेदारों को लाभ दिए जाने के मकसद से हमने अपनी बातें रखी है और इसमें चिंतन के बाद स्थानीय लोगों के रोजगार और स्थानीय लोगों को ठेके दिए जाने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले होना संभव है।

Related posts

उत्तरकाशी:सी एच सी पुरोला में हुई प्रसूति विशेषज्ञ व टीवी छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

admin

यमुनोत्री :- डराने और चौंकाने वाले है हार्ट अटैक के आंकड़े ,दर्शन को आये 3 तीर्थयात्रियों की हाट अटैक से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर……

गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक सजवाण ने जन संपर्क को दी धार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page