Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री कल बड़कोट, नारायणपुरी व उत्तरकाशी में रहेंगे ,पढ़े पूरी खबर

उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत शनिवार दिनांक 29 मई, 2021 को पूर्वाहन् 10ः50 बजे कोविड केयर सेन्टर, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड बड़कोट का निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत मुख्यमंत्री 11ः25 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगॉव का निरीक्षण करने के पश्चात दोपहर 12ः40 बजे विधायक यमुनोत्री श्री केदार सिंह रावत के नारायणपुरी, जानकीचट्टी स्थित आवास में उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत अपराहन 03ः00 बजे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद 03ः20 बजे मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 04ः10 बजे कोविड केयर सेन्टर, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड उत्तरकाशी का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 04ः25 बजे कलेक्ट्रेट परिसर (जिला सभागार), उत्तरकाशी से वर्चुअल माध्यम के द्वारा नव निर्मित पुलिस थाना मनेरी का लोकार्पण करने के साथ ही जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ कोविड प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद व जनसंपर्क अधिकारी भजराम पंवार जी रहेंगे।

रात्रि विश्राम लोनिवि गेस्ट हाऊस उत्तरकाशी में होगा ।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

उत्तरकाशी:तीसरे दिन भी जारी है दिव्यांग बच्चों का धरना, कल सोमवार को ब्यापार मण्डल व क्षेत्र के दिव्यांग जन करेंगे समर्थन में जुलूस प्रदर्शन

admin

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में 46वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:दो साल बाद आयोजित होगा पारंपरिक बटर फेस्टिवल ,दयारा बुग्याल में 17 अगस्त को होगा ऐतिहासिक अढूंडी उत्सव

admin

You cannot copy content of this page