Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वीकएंड कोविड कर्फ्यू से व्यापारी और सार्वजनिक वाहन मालिक नाराज ,पूरी खबर को पढ़ें…

बड़कोट

उत्तराखण्ड में कोविड कर्फ्यू को लेकर जारी एसओपी से आम जनमानस अंसजस में है ।उत्तरकाशी प्रशाासन  ने देर सांय जारी निर्देशों के क्रम में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जनपद के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठिानों को बन्द एंव सावर्जनिक वाहन के आवाजाही पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, गांव से देहरादून व उत्तरकाशी जिला मुख्यालय को निकले वाले लोग आधे रास्ते में फंस रहे। देहरादून से रोड़वेज बस और कुछ लोकल बस सवारियों को ढोने का काम करती रही और प्रशासन नीजी व सावर्जनिक वाहनों को रोककर कोविड 19 के तहत जारी एसओपी का नियम का पाठ पढ़ाते नजर आये । आम पब्लिक जहंा अचानक हुए साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लग जाने से दिक्कत में  दिखे वही नगर के व्यापारी अपने कच्चे माल के बरबाद होने से चिन्तित दिखे । जिला व्यापार् मंडल महामंत्री सुरेंद्र रावत , नगर अध्यक्ष राजाराम जगुड़ी, जिला उपाध्यक्ष उत्तम रावत का कहना है कि आनन फानन में सरकार ने हर रविवार को   कोविड कर्फ्यू का निर्णय लिया वह स्थानीय व्यापारियों के लिए सही निर्णय नहीं था उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम व्यापारियों को विश्वास में लेकर 24 घंटे पहले कोविड कर्फ्यू का आदेश जारी करना चाहिए था अचानक हुए कर्फ्यू की वजह से छोटे व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है वही सार्वजनिक वाहनों के  मालिक राज्य सरकार की दोहरी नीति से खासे नाराज है।  उन्होंने कहा कि देहरादून में सार्वजनिक वाहन धड़ल्ले से चलते रहे जबकि बड़कोट क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक वाहन को चलने पर पाबंदी रखी गईं। 
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सरकार के फरमान पर नाराज हुए विधायक ,कहा तीर्थयात्री निसंकोच यात्रा पर आएं- डोभाल

admin

मुख्यमंत्री ने की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 

admin

उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल, हरि महाराज की डोली का मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page