Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भालू ने दिन दहाड़े आदमी को किया जख्मी,गंभीर रूप से घायल रणवीर सिंह को हैली सेवा से भेजा हायर सेंटर…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव ।अपर वन यमुना प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत लगातार जंगली जानवरों का भय बढता जा रहा है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहोल है,मामला तिंया बीट के दामणी तोक का है जहां रणवीर सिंह कफोला/पुत्र दयाराम निवासी कफनौल 55वर्षिय पर दिन दहाड़े भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया जिसे ग्रामीणों ने घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कफनौल लाया गया जिसे डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह बकरीयों को चुंगाने दामणी तोक में गया था जहां दिन दहाड़े भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया।

डाक्टर फेज ने बताया कि कफनौल निवासी रणवीर को भालू ने जख्मी किया और प्राथमिक उपचार दिया गया जिसे अब हायर सेंटर भेजा जायेगा।

मामले पर क्षेत्रिय रेंज अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि कफनौल क्षेत्र में भालू के हमले से एक आदमी को जख्मी करने की सूचना है और क्षेत्र की पूरी टीम सहित मौके पर जाकर हालतों का जायजा लिया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार भालू से घायल आदमी को धारी कलोगी के थौलधार मिनी हैली पैड से विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल के सूचना पर हायर सेंटर रैफर किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:गंगा दशहरे पर आयोजित हुई निबन्ध, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता

admin

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन ब्रेकिंग :अंतराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ  अर्नोल्ड डिक्स पहुंचे सिलक्यारा

Jp Bahuguna

देहरादून बाजार-बिक्री व प्रदर्शनी का डा.निशंक ने किया उद्घाटन,उमड़ी भीड़

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page