Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी के नौगांव में खुलेगा वन निगम का बिक्री डिप्पो,क्षेत्र के सैंकड़ों परिवारों को मिलेगा लाभ… पढ़ें खबर।

नौगांव । यमुना घाटी के नौगांव क्षेत्र में वन निगम का बिक्री डिप्पो खोलने की मांग जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी के लगातार की जा रही थी।
जिसको लेकर बधानी ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की थी और मांग उठाई थी कि यमुना घाटी के नौगांव क्षेत्र में वन विभाग का डिप्पो संचालित करने की मांग उठाई थी कि क्षेत्र के लोगों को जलाऊ लकड़ी सहित आवश्यक कार्यों के लिए लकड़ी प्राप्त हो सके।
विजय बधानी के उसी पत्र प्रबंध निदेशक वन निगम नीना ग्रेवाल ने आदेश जारी करते हुये अपर वन यमुना प्रभाग और टौंस वन प्रभाग से वन निगम का डिप्पो खोलने की विस्तृत जानकारी मांगी और जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मामले पर जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी ने बताया कि वह लगातार वन निगम का बिक्री डिप्पो खोलने की मांग उठाई थी जिसको लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात थी कि यमुना घाटी में आवश्यक कार्यों और जलाऊ लकड़ी की जरूरत है लेकिन क्षेत्र में विभाग का कोई बिक्री डिप्पो नहीं है।
वन मंत्री ने आग्रह को स्वीकार किया और निर्देश दिया कि यमुना घाटी के नौगांव में वन निगम का बिक्री डिप्पो खोला जाये।
बधानी ने वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया और बताया कि इस मांग की स्वीकृति से यमुना घाटी के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।

Related posts

रोवर रेंजर्स ईकाई के तीन दिवसीय प्रवेश परीक्षा शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न। पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :पांचवा धाम “सैन्य धाम “की तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

admin

उत्तरकाशी :टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता :वी के सिंह

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page