Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खास खबर।खरसाली में ग्रामीणों की चेतावनी का असर, हेली कंपनियों ने किया अनुबंध—हेली सेवा संचालन को मिली हरी झंडी… पढ़ें समाचार।

बड़कोट।यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव खरसाली ग्राम सभा में ग्रामीणों की सख्त चेतावनी का असर आखिरकार देखने को मिला है। हेली कंपनियों ने ग्राम सभा के साथ आवश्यक शर्तों पर सहमति बनाते हुए विधिवत अनुबंध कर लिया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने पूर्व निर्णय पर विराम लगा दिया है।

ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, जन व पशु हानि की रोकथाम तथा ग्राम सभा को देय टैक्स समेत अन्य व्यवस्थाओं पर हेली कंपनियों द्वारा सहमति जताई गई है। सभी बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

गौरतलब है कि ग्राम सभा ने पूर्व में स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि हेली कंपनियां ग्राम सभा के साथ अनुबंध नहीं करती हैं तो 19 अप्रैल से क्षेत्र में हेली सेवा संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इस कड़े रुख के बाद कंपनियां वार्ता के लिए आगे आईं और अंततः सहमति बन गई।

अब अनुबंध होने के बाद सभी हेली सेवाएं पूर्व वर्षों की भांति सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

इस निर्णय पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय गांव के हित, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना

admin

जिले की पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में अधिसूचना जारी : डीएम

Arvind Thapliyal

पुलिस को मिली सफलता , 3.95ग्राम अवैध स्मैक और बेची गयी स्मैक की रकम के साथ एक युवक गिरफ्तार ,नगर वासियों की पुलिस से अभियान जारी रखने की अपील

admin

You cannot copy content of this page