Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पहुंचे यमुनाघाटी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों से की मुलाकात सरकार पर उठाये सवाल….. पढ़ें समाचार।

नौगांव । यमुनाघाटी भ्रमण पर पंहुचे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डामटा और नौगांव चौराहे पर फुल मालाओं भव्य स्वागत किया।
स्वागत के बाद कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पंहुचे जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंता जाहिर की।
हरक सिंह रावत ने मौजूदा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए बताया कि सरकार विकास धरातल पर नहीं हवा में कर रही है, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर डाक्टर रावत ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे सबसे पुराने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होना प्रदेश सरकार की नाकामी दर्शाता है।
इसके अलावा अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों से मुलाकात की और बताया कि उनकी जायज मांगों को लेकर वह प्रदेश सरकार से वार्ता करेंगें।
हरक सिंह रावत ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देकर मौजूदा अंहकारी और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने का काम करें।
डबल इंजन की सरकार होने पर भी मंहगाई, बेरोजगारी, कमीशनखोरी और बढती एलपीजी सिलेंडर की किल्लत मौजूदा सरकार की पोल खोल रही है।
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के साथ ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रमोहन पंवार , नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह, रामप्रसाद सेमवाल, विजयपाल रावत,पवन पंवार,मोहन सिलवाल, श्याम सिंह राणा,मनीष राणा,सोबत राणा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

रोड़ की बदहाली व प्रतिकर न मिलने से तीन गाँव के ग्रामीणों का जनआक्रोश प्रदर्शन रैली, पढ़े पूरी खबर…….

Team Yamunotri Express

31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का जीओ हुआ जारी

admin

मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का कर रही प्रयास…. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page