Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized पिथौरागढ़ राजनीति राज्य उत्तराखंड

हाईवे चौड़ीकरण की ब्लास्टिंग से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, डामटा सहित दर्जनों गांव अंधेरे में… पढ़ें समाचार।

बड़कोट ।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान की गई ब्लास्टिंग अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। डामटा कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को अंधेरे और भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार सारिगाड़ पेट्रोल पंप के पास सड़क कटिंग के दौरान की गई ब्लास्टिंग से 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसका सीधा असर पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि 16 मार्च से ही क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाई है और लगातार “आंख मिचौली” का खेल जारी है।

बिजली बाधित होने से जहां घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं व्यापारिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। लोगों में कार्यदायी संस्था के प्रति आक्रोश भी देखने को मिल रहा है, जो बिना समुचित सुरक्षा उपायों के ब्लास्टिंग कार्य कर रही है।

इधर ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अजय सेमवाल ने बताया कि लाइन टूटने की सूचना लाइनमैन द्वारा दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द से जल्द ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू कराई जाए और भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बार-बार ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Related posts

*चकराता महाविद्यालय:एन.एस.एस.स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश*

admin

आम आदमी पार्टी के जिलाधक्ष समर्थकों सहित यूकेडी में शामिल

admin

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ली रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी    

admin

You cannot copy content of this page