Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट पॉलिटेक्निक में ‘स्किल वीक’ की शुरुआत, एआई व नशा मुक्ति पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित… पढ़ें खबर।

बड़कोट।सत्यानन्द डिमरी उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान बड़कोट में सशक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत सोमवार से शनिवार तक “स्किल वीक” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी दक्षता, नवाचार और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना है, ताकि वे बदलते समय की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
स्किल वीक के तहत मंगलवार को ईएसटीसी रामनगर द्वारा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को एआई (AI) एवं मशीन लर्निंग की मूलभूत अवधारणाओं, उनके वर्तमान उपयोग तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न एआई टूल्स एवं उनके व्यावहारिक उपयोग की भी जानकारी प्रदान की गई, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति रुचि और समझ विकसित हो सके।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के अधीक्षक डॉ. रोहित भंडारी एवं उनकी टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, उससे बचाव के उपाय तथा उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 180 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशालाओं ने विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया, जिससे वे एक सशक्त और जागरूक उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य धीरज कुमार बनवाल, डॉ. रोहित भंडारी एवं समस्त संस्थागत स्टाफ उपस्थित रहे।
स्किल वीक के अंतर्गत आयोजित इन

Related posts

यमुनोत्री धाम:हजारों रुपये के सामान सहित यात्रियों के बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की महावीर पंवार “माही”ने

admin

अनुपस्थित रहने वाले चारों अध्यापक निलंबित, जेमर स्कूल मे पंहुचे अधिकारी

admin

सीज राशन गोदाम की जांच के लिए 4 सदस्य टीम गठित,विधायक ने एआरओ का किया समर्थन,देखे यूट्यूब चैनल में सीज करते हुए के वीडियो व पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page