Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

गड़बड़झाला।पुरोला सिंचाई विभाग पर नहर निर्माण कार्य को लेकर घटिया गुणवत्ता और सरकारी धन के बर्बादी के आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायती ज्ञापन… पढ़ें।

नौगांव । विकासखण्ड के भंकोली के घटेका, बेड़ों, खेड़ा के किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहरा गया जहां हाल ही में बनी 29,लाख के लागत की नहर में सिंचाई विभाग ने पानी नहीं पंहुचा पाया, काश्तकारों ने विभाग पर लापरवाही और घटिया गुणवत्ता से काम करने का आरोप लगाया है।
पूर्व कनिष्ठ प्रमुख श्याम सिंह राणा ने उप जिलाधिकारी पुरोला को ज्ञापन सौंपा और विभाग के खिलाफ जांच की मांग की है।
राणा ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि भंकोली गांव के काश्तकारों के लिए बनी सिंचाई नहर में मे पानी नहीं पंहुच पाया जिससे सैकड़ों किसानों के सामने रोजी रोटी कमाने का संकट है।
ग्रामीण वागवानी और नगदी फसलों से अपनी दिनचर्या चलातें हैं और जब सिंचाई व्यवस्था सही नहीं है तो ऐसे में यह बड़ा संकट लोगों के सामने है।
मालूम हो कि नहर की कुल लंबाई 7,किमी है और इसका निर्माण कार्य लगभग 29लाख की लागत से हुआ है लेकिन ग्रामीण लगातार विभाग पर आधा अधूरे निर्माण कार्य का आरोप लगा रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन होगा।
मामले पर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग त्रिभुवन रावत ने बताया कि मामले की जांच हो चुकी है और विभाग ने कार्य भी पूरा किया है और यदि कोई परेशानी होगी तो ग्रामीणों से विभागीय वार्ता होगी

Related posts

उत्तराखडं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन।

Arvind Thapliyal

जिले में उपलब्ध ईवीएम और वीवीपैट्स की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की कार्रवाई कड़े सुरक्षा इंतजामों को बीच प्रारंभ

Team Yamunotri Express

नौगांव दैविक आपदा पिडि़तो की अनदेखी को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page