Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मंगलवार से हो सकेंगे यमुनोत्री धाम के दर्शन पैदल कर पाएंगे श्रद्धालु यात्रा… पढ़ें खबर।

बड़कोट।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार श्रद्धालुओं के लिए यमुनोत्री धाम दर्शन की राह खुल गई है। उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे को फूलचट्टी तक बना दिया गया है। श्रद्धालु अब यहां से आगे पैदल यात्रा कर सकेंगे।

एसडीएम तिवारी ने बताया कि बड़ी बसें खरादी तक ही आ पाएंगी, जबकि छोटे वाहन /टैक्सीया फूलचट्टी तक जा सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।

उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। मार्ग के खतरनाक स्थानों पर एसडीआरएफ और पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि देश-विदेश से आए श्रद्धालु सुरक्षित रूप से यमुनोत्री धाम के दर्शन कर सकें।

इधर, मार्ग खुलने की खबर से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। पिछले कई सप्ताह से यात्रा रुकी रहने के कारण धाम पहुंचने को आतुर भक्त अब दर्शन कर पाएंगे।

Related posts

राजस्व विभाग और पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे 152लोगों पर किया एन टी पीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ का यह चमत्कारी प्राकट्य स्थल,जहाँ इंसान पहुँच कर होता है धन्य, आप भी करे दर्शन,पढ़े पूरी खबर……

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में आज फिर से दो करोड़ अस्सी लाख की धनराशि देने का निर्णय जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की मुहिम जारी… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page