Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

आस्था।उपराडी़ गांव में ध्याणि मिलन समारोह बाबा बौखनाग और मां भगवती को दी यह भेंट… पढ़ें।

 

 

 

 

उत्तरकाशी। उपराड़ी गांव में दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्याणी ने अपने आराध्य बाबा बौखनाग देवता को सोने का गणेश की मूर्ति और मां भगवती को सोने के छत्र भेंट किए।

उपराडी गांव शनिवार को बड़ी संख्या में गांव की ध्याणी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा बौखनाग के सांध्य में भव्या कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गंगनानी पहुंची। वहां उन्होंने मां गंगा के साथ ही गणेश की मूर्ति और सोने के छत्र की विशेष पूजा अर्चना की। इसके साथ ही कलश यात्रा पुनः उपराडी गाँव पहुंची। जिसके बाद उन्होंने कलश स्थापित कर बाबा बौखनाग ओर मां भगवती की पूजा अर्चना की। इसके ध्याणी ने देव डोलियों के साथ तांदी नृत्य किया। ध्याणी समिति की अध्यक्ष कृष्णा बिजल्वाण ने बताया कि उपराड़ी गांव में दो दिन का ध्याणी मिल कार्यक्रम का आयोजन हो रहा। पहले दिन ध्याणी ने गंगनानी तक कलश यात्रा निकाली। वहीं दूसरे दिन समापन पर ध्याणी की ओर से बाबा बौखनाग के लिए सोने की गणेश की प्रतिमा ओर मां भगवती के लिए सोने के छत्र भेंट किया जाएंगे। इस मौके पर शांति प्रसाद बेलवाल, मोहन बेलवाल, पृथ्वी पाल सिंह, महिमानंद, प्रेमसागर डोभाल, भरत मणि बेलवाल, कविता, राजू ,मोहित, बाल कृष्ण,राधेकृष्ण सहित दर्जनों महिलाएं आदि मौजूद थे।

Related posts

बड़कोट नगरपालिका में आधुनिक युक्त जिम का रिबन काट कर उद्घाटन किया और गणमान्य बने साक्षी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नौगांव नगर पंचायत के सौली क्षेत्र में भू धंसाव बढा खतरा और प्रशासन की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने कुपड़ा में लगाई जनचौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश, ग्रामीणों ने पहल की सराहना की… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page