Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद में समस्याओं के समाधान के लिये लगेगा जनता मिलन कार्यक्रम: डीएम 

 

 

उत्तरकाशी।जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने आमजनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता मिलन कार्यक्रम हेतु रोस्टर जारी किया है। प्राप्त रोस्टर के अनुसार तहसील स्तर पर जनता मिलन कार्यक्रम 17 जून 2025 (मंगलवार) – तहसील भटवाड़ी,01 जुलाई, 2025 (मंगलवार) – तहसील डुण्डा एवं 15 जुलाई, 2025 (मंगलवार) – तहसील मोरी में आयोजित होगा।

 

जबकि विकास खण्ड स्तर पर जनता मिलन कार्यक्रम 20 जून, 2025 (शुक्रवार) – विकास खण्ड चिन्यालीसौड़,04 जुलाई, 2025 (शुक्रवार) – विकास खण्ड नौगांव एवं 18 जुलाई, 2025 (शुक्रवार) – विकास खण्ड पुरोला में आयोजित होगा।

 

जिलाधिकारी ने उक्त सभी कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के सांसद,विधायक एवं जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता मिलन कार्यक्रम में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। ताकि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

 

नोट- कल तहसील भटवाड़ी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी पीएल शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

Related posts

ईमानदारी:-पुलिस जवानों ने श्रद्धालु के खोये बैग को 32 हजार की नगदी व तीन मोबाइल फोन सहित वापस लौटाया

admin

जय हो ग्रुप की मुहिम लायी रंग, एक्सीडेंट स्थल पर लगे सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग, देखे वीडियो में व पढ़े खबर……

Team Yamunotri Express

सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का जिलाधिकारी के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page