Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण परिषद की ली महत्वपूर्ण बैठक विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा…. पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी।अपर जिलाधिकारी पी एल शाह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के सदस्यों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान पूर्व सैनिको द्वारा अपनी विभित्र समस्याओं से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिसका संज्ञान लेते हुए अपर जिलाअधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान हेतु दिशा निर्देश जारी किये। अपर जिलाअधिकारी ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पेंशन, स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता व विभित्र सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विभागों को आपसी सहयोग और सामंजस्य से कार्य करने को कहा।
अपर जिलाधिकारी ने सैनिक व पूर्व सैनिको के लिए चलाई गयी योजनाओं और बैठक में उनके लिए गये निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन के हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और नियमित रूप से इसकी प्रगति की समीक्षा करने को कहा।
अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों के राष्ट्र सेवा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला पूर्ति अधिकारी एस.के. भट्ट, सेवानिवृत कर्नल सी.बी.पुन, सेवानिवृत मेजर आर एस जमनाल सहित अनेक अधिकारीगण एवं सेवानिवृत सैनिक उपस्थित रहे।

Related posts

नौगांव और पुरोला में भाजपा की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, बुजुर्गों में दिखा युवाओं जैसा जोश और विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मांगे वोट….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिले में भारी बारिश संभावना को देखते हुये आज जनपद में 1से12तक के विद्यालय रहेंगे बंद आदेश जारी।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था को लेकर मजदूरों और होटल एसोसिएशन ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page