Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहल।गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा रुट पर दौडेंगी पुलिस मोबाइल बाइक ,DM – SP ने रिबन काटरकर मोबाइल वाहनों को किया गया रवाना….. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात दबाव, संवेदनशील तथा नैरो पैचेज पर व्यवस्थित यातायात एवं किसी भी अप्रिय घटना में त्वरित प्रतिवादन हेतु जिलाधिकारी उत्तरकाशी के सौजन्य से उत्तरकाशी पुलिस को 10 मोटरसाइकिल प्राप्त हुयी हैं, जो गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग के दुर्घटना प्रभावी तथा संकरे मार्गों पर लगातार गस्त करेंगी। उक्त मोटरसाइकिलों को आज दिनांक 26.04.2025 को जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा रिबन काटकर रवाना किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने बताया गया कि जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तरकाशी पुलिस को आवंटित की गयी उक्त मो0सा0 यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाने काफी मददगार साबित होंगी, यह मो0सा0 दुर्घटना प्रभावी/संकरे मार्ग गंगनानी से डबरानी, डबरानी से सुक्की, झाला से हर्षिल, धराली से बैरोघाटी, सिलक्यारा से राड़ी टॉप, राड़ी टॉप से औरछा, बडकोट दोबाटा, पालीगाड़ से स्यानाचट्टी, स्याना से रानाचट्टी, रानाचट्टी से हनुमान चट्टी तथा हनुमान चट्टी से जानकीचट्टी, खरसाली तक लगातार गस्त पर रहेंगी।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्रों ने मतदाताओं को रैली के माध्यम से किया जागरूक

admin

मुख्यमंत्री ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु एक्सपर्ट कमेटी के गठन के दिये निर्देश

admin

अनुपस्थित रहने वाले चारों अध्यापक निलंबित, जेमर स्कूल मे पंहुचे अधिकारी

admin

You cannot copy content of this page