Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्मैक माफिया गिरफ्तार नवयुवको का जीवन स्मैक के दलदल में धकेलने वाली वांछित स्मैक माफिया मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी को बड़कोट पुलिस ने दबोचा… पढ़ें।

 

 

 

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।उत्तरकाशी की बड़कोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यमुना घाटी के नवयुवको का जीवन स्मैक के दलदल में धकेलने वाली वांछित स्मैक माफिया मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी को बड़कोट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ,पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक सिंह कठेत व बड़कोट पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त सीकू से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि यमुना घाटी में नवयुवको तक स्मैक किसके माध्यम से पहुँच रही हैं,तो यह प्रकाश में आया कि देहरादून सहसपुर में भाभी उर्फ मेराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया हैं जिसके विरुद्ध देहरादून में आधा दर्जन से अधिक करीब 08 अभियोग पंजीकृत हैं, जो देहरादून से कई बार स्मैक/चरस (NDPS) के मामले में पहले भी जेल जा चुकी हैं। उक्त महिला बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, जो सहसपुर देहरादून से ही यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई(उपलब्ध)कराती थी, जिसके एवज में नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलती हैं।मेराज उर्फ मेहराज यमुना घाटी व देहरादून में भाभी के नाम से मशहूर हैं। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नशे के आदि सभी नवयुवकों को मेराज उर्फ भाभी ही स्मैक उपलब्ध कराती हैं। बड़कोट पुलिस द्वारा यमुना घाटी में स्मैक की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी मिलाते मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी का यमुना घाटी के नवयुवकों को स्मैक सप्लाई किये जाने साक्ष्य एकत्र किये गए। बड़कोट पुलिस टीम द्वारा देहरादून सहसपुर जाकर अभियुक्ता मेराज उपरोक्त को उसके घर खुशहालपुर में दबिश देकर मु0अ0सं0-03/2025 धारा 8/21/27(A)/29 NDPS एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता मेराज उर्फ मेहराज के साथ स्मैक व्यापार में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं कौन-कौन व्यक्ति स्मैक खरीदते थे उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही हैं।

Related posts

लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन जालसाज दिल्ली से पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :लम्बे समय से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page