Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति नवीन कार्यकारणी का हुआ चयन संजीव उनियाल उपाध्यक्ष, सुनिल सचिव और कोषाध्यक्ष बनाया प्रदीप उनियाल… पढ़ें।

 

 

 

 

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।श्री यमुनोत्री मन्दिर समिति की नवीन कार्यकारणी का विधिवत गठन हुआ जिसमें पदेन अध्यक्ष पद पर उपजिलाधिकारी ,उपाध्यक्ष पद पर संजीव उनियाल,सचिव पद पर सुनील उनियाल और कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप उनियाल सहित प्रवक्ता एवं सदस्यों का चयन हुआ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कैम्प कार्यालय बड़कोट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवीन कार्यकारणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर पदेन उपजिलाधिकारी बड़कोट ,उपाध्यक्ष पद पर संजीव उनियाल,सचिव पद पर सुनील उनियाल,सह सचिव पद पर गौरव उनियाल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप उनियाल,प्रवक्ता पद पर पुरुषोत्तम उनियाल,सरंक्षक सदस्य ज्योति प्रसाद उनियाल,सदस्य पद पर श्रवण उनियाल,भानुकर उनियाल,कुलदीप उनियाल, नरेश उनियाल,श्याम सुंदर उनियाल,ममलेश उनियाल आदि को निर्विरोध चुना गया।

समिति के प्रवक्ता पुरीषोत्तम उनियाल ने कहा कि यमुना नदी का उद्गम स्थल यमुनोत्री का पवित्र तीर्थस्थल गढ़वाल हिमालय का सबसे पश्चिमी तीर्थस्थल है, जो बंदरपूँछ पर्वत के एक किनारे पर स्थित है। यमुनोत्री का मुख्य आकर्षण देवी यमुना को समर्पित मंदिर और पवित्र तापीय झरने हैं। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारणी यमुनोत्री धाम व खरशाली यमुना मन्दिर में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कार्य करेगी। सचिव सुनील उनियाल ने आश्वस्त किया कि चारों धामों का पहला धाम आने वाले समय मे आस्थावानों की आस्था के अनुरूप विकास कार्यों पर फोकस के साथ काम करेगा। उन्होंने यमुनोत्री धाम से जुड़े सभी तीर्थपुरोहितों का आभार जताते हुए कहा कि पुरोहित समाज ने नवीन कार्यकारणी पर विश्चास जताया। सभी पदाधिकारी व सदस्य धाम के लिए बेहतर कार्य करते हुए काम करेगा।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में नवप्रवेशी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई रोक आरक्षण को लेकर न्यायालय का दखल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी ने बड़कोट में नवनिर्मित और नौगांव में निर्माणाधीन पार्किंग का किया निरीक्षण.. विभागीय अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page