Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को विधिक बहुद्देशीय शिविर में बांटे प्रमाण पत्र… अमन उनियाल सहित दर्जनों छात्रों को किया सम्मानित… पढ़ें।

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।रवाईं क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के साथ उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में आज बड़कोट में वृहद न्यू मॉड्यूल विधिक साक्षरता एवं बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आईटीआई मैदान बड़कोट में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में आम लोगों ने भागीदारी कर इस आयोजन का लाभ उठाया।
बहुउद्देशीय शिविर के अवसर पर दसवीं और बारहवीं में टाप करने वाले छात्रों को न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
मालूम हो कि हिल ग्रीन बड़कोट इंटर कॉलेज के छात्र अमन उनियाल ने 500/473अंक प्राप्त किये यानी 94.6प्रतिशत से उत्तीर्ण किये ऐसे दर्जनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
अब ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति दी जायेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास  

admin

वंचित अपेक्षित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाकर समरसता व राष्ट्रहित से देश भक्ति का भाव जगाना सेवा भारती का उद्देश्य है- सेमवाल

Team Yamunotri Express

108वर्ष के शेरदास ने मालना बूथ पर किया मतदान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page