Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना घाटी में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ और प्रतियोगिता में दो दर्जनों अधिक टीमे ले रही भाग… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। यमुनाघाटी के बड़कोट में रवांई ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तरकाशी कबड्डी एशोसिएशन अध्यक्ष विनोद डोभाल,विशिष्ट अतिथि जय हो ग्रुप संयोजक समाजसेवी सुनील थपलियाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काट किया गया । प्रतियोगिता में दो दर्जनों अधिक टीमे भाग ले रही हैं । प्रथम मैच का टोस मुख्य अतिथि श्री डोभाल के द्वारा कराया गया जिसमें बड़कोट ए
ने टोस जीता । प्रथम मैच बड़कोट ए व नौगाँव ए के बीच हुआ जिसमें बड़कोट ए ने 35 पोइंट से नौगाँव ए को हराकर जीत हासिल की । दो दिवसीय प्रतियोगिता में बड़कोट, नौगाँव,डुंडा, पौंटी,त्यूणी,मोरी,देहरादून, विकासनगर और पुलिस विभाग की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के बीच मुख्य अतिथि श्री डोभाल ने सभी टीमों से खेल को खेल की भावना से खेलने व खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है इसलिए खेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा और जय हो ग्रुप संयोजक। सुनील थपलियाल ने कहा कि खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है ,नशे से बचने का सबसे अच्छा माध्यम खेल है इसलिए खेल की ओर युवाओं का रुझान बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर
ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी लोकेंद्र नेगी, कबड्डी एशोसिएशन सचिव शशिपाल चौहान,सिद्धि भट्ट,विजयपाल रावत, सुलतान पंवार,राज ठाकुर,भगवती रतुड़ी,नितिन चौहान, मदन पैन्यूली,विनोद राणा, आयोजक सचिन सिंह,रुद्राक्ष थपलियाल, सिदान्त ,राजदीप, बिक्की चौहान,सूर्यपाल राणा,लोकेश, प्रियांशु,अंशुल,सुधाशु,कर्ण,अभिषेक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गौतम चौहान ने किया।

Related posts

बड़कोट में पैरावेट कर्मियों ने उठाई हक की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र,₹25 हजार मासिक मानदेय, बीमा सुविधा और विभागीय भर्तियों में प्राथमिकता की मांग; प्रशिक्षित पैरावेट कर्मियों ने सरकार से की ठोस कार्रवाई की अपील… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

*चकराता महाविद्यालय में निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान हेतु ली सामूहिक शपथ* मतदाता बनने हेतु विद्यार्थियों से भरवाये फाॅर्म

admin

गढ़ खाटल क्षेत्र में अतिवर्षा से उपजाऊ भूमि व नगदी फसल हुई नष्ट,रोड़ पर बनी खाई,पढ़े खबर….

admin

You cannot copy content of this page