Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जनपद से हटाई धारा 163 डीएम ने आदेश किया जारी… पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जनपद अन्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहने पर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा आदेश को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि जनपद उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत दिनांक 24.10.2024 की सांय से अग्रिम आदेशों तक निषेधाज्ञा लागू की गई थी। वर्तमान में जनपद अन्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू रूप से कायम होने के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी के द्वारा निषेधाज्ञा लागू करने से सम्बंधित आदेश दिनांक 24 अक्टूबर, 2024 को आज सांय समाप्त करने का आदेश पारित कर दिया गया है।

Related posts

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय हुआ तय, कोरोना का कहर हो तब तक कम

admin

उत्तरकाशी:6 पेटी 20 अद्दा अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी :पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रुप से उगाई गई अफीम की खेती को किया नष्ट,भूस्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page