Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान 307व्यापारीयों ने ली सदस्यता… पढ़ें।

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। यमुना घाटी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रान्तीय उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल यमुना घाटी के जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल के पर्यवेक्षण में सदस्यता संचालन समिति ने आज दूसरे दिन प्रत्येक प्रतिष्ठान पर व्यापारियों से गहन सम्पर्क कर सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान चलाया गया ।जिसमें अब तक 307 व्यापारी सदस्यता लें चुके हैं। आगामी दिवस में भी सदस्यता अभियान निरन्तर जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ा जाय। साथ ही नगर व्यापार मंडल पुरोला के सभी सम्मानित व्यापारियों से अपील की है कि आप व्यापारिक सदस्यता संचालन समिति को व्यापार मंडल की सदस्यता लेने हेतु निर्धारित शुल्क देकर रसीद प्राप्त करें। और संगठन को मजबूती देने एवं पारदर्शिता पूर्ण त्रीवर्षीय चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में अपना सहयोग प्रदान करें। सदस्यता संचालन समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार,उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील भण्डारी,जिला कोषाध्यक्ष अरविंद खण्डूरी, हरदेव सिंह राणा जिला संयुक्त महामंत्री,भूपाल गुसाईं जिला संगठन मंत्री, अंकित पंवार, बृजमोहन चौहान सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Related posts

स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार के क्षेत्र में दिया जायेगा प्रतिष्ठित तिलाड़ी सम्मान

admin

कर्णप्रयाग कालेज में एनसीसी इकाई ने मनाया कारगिल विजय दिवस शहीदों को दी श्रद्धांजलि .. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी सेल्फी merimaatimeradesh.Gov.in पर अपलोड करने की अपील की। पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page