Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर संगोष्ठी आयोजित… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।राष्ट्र सेविका समिति उत्तरकाशी के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर एक संगोष्ठी का आयोजन गंगोरी में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत, जगमोहन रावत,मुख्य वक्ता के रूप में डा. अंजना रावत,विशिष्ठ वक्ता के रूप में दौलत राम ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रो.राखी पंचोला ने लोक माता अहिल्याबाई के राजनीतिक जीवन को बताया। डा. अंजना ने लोकमाता के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों पर प्रकाश डाला।दौलत राम ने भारतीय संस्कृति के रूप में जीवन जीने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि प्रमुख भटवाड़ी ने मातृ शक्ति को अपनी शक्ति व संस्कृति के अनुसार समाज में काम करने की प्रेरणा दी। चन्द्रवीर राणा ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा सजवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती किरन पाँवार,श्रीमती सरिता नौटियाल, श्रीमती सावित्री मखलोगा, श्रीमती ममता भट्ट, श्रीमती गीता गैरोला श्रीमती सुनैना राणा , सहित समस्त मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Related posts

यमुना माँ के मायके खरशाली में हर घर तिरंगा अभियान, डॉ पदम् चन्द विमल कंवर गांधी ट्रस्ट द्वारा 300 तिरंगे किये गये भेंट,पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:चारधाम यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चला स्वच्छता अभियान

admin

कुछ ढील के साथ 29 जून तक कोविड कर्फ़्यू , चारधाम यात्रा पर भी हरी झंडी,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page