Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गणेश चतुर्थी पर आर.के.पुरम जोगीवाला में स्थापित किये गये भगवान गणपति…. पढ़ें।

देहरादून (जोगीवाला)। आवासीय कालोनी आर.के.पुरम में डा.डी.पी.सिंह और डा.कविता सिंह के आवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धाभाव से गणपति की स्थापना की गई। इस अवसर पर भजन-कीर्तन से समस्त कालोनी का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कालोनी के मीडिया प्रभारी डा.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। सनातन शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी को रिद्धि-सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता भगवान गणपति का जन्म हुआ था। प्रत्येक शुभ और मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश जी को पूजा जाता है। भजन-कीर्तन का शुभारंभ ‘घर में पधारो गजानन जी म्हारे घर में पधारो…..’ और ‘दैणा होंया मेरा खोली का गणेशा…’भजनों से हुआ जिस पर महिला समिति ने खूब नृत्य किया।

Related posts

उत्तरकाशी:दो किलो तीन सौ ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

admin

कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तैयारी में प्रशासन,पुलिस,जनजागरूकता के साथ दर्जनों का किया चालान

admin

रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता आज हुआ “ए पाल” का फाईनल जीता महासू क्लब भंकोली अब होंगे “बी पाल”के मैच।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page