Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देव डोलियों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया बाडा़गडी़ क्षेत्र का “फुलाई मेला”… पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।बाड़ागड़ी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़ में आयोजित पौराणिक दुधगाडू “फुलोई मेले” मे आज गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण बतौर अतिथि सम्मिलित हुए। क्षेत्र के अराध्य भगवान श्री हरिमहाराज एवं अधिष्ठात्री खंडद्वारी देवी के साथ आराध्य देवी देवताओं के सानिध्य में हुए इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे बड़ागडी क्षेत्र के ग्रामीण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुस्टिकसौड़ में बाड़ागडी क्षेत्र के तमाम गांवों से एकत्रित हुए लोगों ने अपने आराध्य श्री हरि महाराज के चरणों मे दूध चढ़ाकर श्री हरिमहाराज जी का दूध से स्नान करवाया। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने यहाँ पहुंचकर ग्रामीणों को मेले की शुभकामनायें प्रेषित कर भगवान हरी महाराज व उपस्थित देव डोलियों से सुख, समृद्धि की कामना की।

बता दे कि पिछले कार्यकाल मे विधायक रहते विजयपाल सजवाण ने इस मेले को भव्य रूप देने की सफ़ल कोशिश की थी, जिस परिपेक्ष्य में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने भी इस मेले में शिरकत कर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना क्रियान्वित की थी। आज भी बाड़ागडी क्षेत्र के इस धार्मिक मेले को भव्य रूप देने सहित विकास मेले के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। जिस पर विचार किया जाना नितांत आवश्यक है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत,पूर्व प्रधान साड़ा विजेंद्र गुसाईं जी, जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, बालशेखर नौटियाल, नगरपालिका उत्तरकाशी के निवर्तमान सभाषद बुद्धि सिंह राणा, गोविंद गुसाईं, पूर्व क्षेत्र पंचायत धर्मेंद्र राणा, राजकेंद्र थनवान, धर्मेंद्र रावत, ग्राम प्रधान विनोद गुसाईं, रंजीता देवी, कालेन्द्र भट्ट, दलवीर गुसाईं सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं बड़कोट वासी, पुलिसकर्मी कुम्भ ड्यूटी में

admin

15 दिवसीय रंवाई बसन्तोत्सव विकास मेले बजार की जातर का हुवा आगाज, वीडियो में घर बैठे देखे नजारा, पढ़े खबर……

admin

‘साईं सृजन पटल’ के माध्यम से प्रतिभाओं को मिलेगी खास पहचान : डा.एस.डी.जोशी…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page