Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हिन्दू स्टडी सेंटर बनाने का फैसला ऐतिहासिक – सत्येन्द्र राणा

उत्तरकाशी /अरविन्द थपलियाल।धामों की गरिमा की रक्षा और सनातन धर्म के वैभव से युवाओं को रुबरू कराने का है धामी सरकार का फैसला वहीँ धामों के नामों का दुरुपयोग रोकने का फैसला देवभूमि के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। ये कहना है भाजपा जिलध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा का जो आज मुख्यमंत्री के मौजूदा फैसलों की जमकर तारीफ कर रहे थे। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के चारों धामों के नामों का दुरुपयोग रोकने को बनाए गए सख्त कानून को भाजपा नेता भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा ने ऐतिहासिक फैसला करार दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह राणा ने कहा कि इस फैसले से धामों की गरिमा से किसी को भी छेड़छाड़ की इजाजत नहीं मिलेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही हिन्दू स्टडी सेंटर की स्थापना के धामी सरकार के फैसले से युवाओं को सनातन धर्म के वैभव से रुबरू होने का मौका मिलेगा। मालूम चलेगा कि सनातन एक संस्कृति है। ये दोनों फैसले आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके लिए उन्होंने सीएम पुष्कर धामी का आभार जताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह राणा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट फैसले के जरिए एक ऐसी ठोस व्यवस्था बना दी है, जिससे अब कोई भी धामों, धामों के ट्रस्टों के नाम पर कोई गड़बड़ी नहीं कर सकेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई होगी। हिन्दू स्टडी सेंटर की स्थापना भी एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इस सेंटर के जरिए युवाओं, आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। उसे समझने और ज्ञानवर्द्धन का मौका मिलेगा। इसका युवाओं को लाभ होगा। एक सुस्कृंत समाज की स्थापना होगी। श्री राणा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान स्थापित होती जा रही है। उत्तराखंड की गिनती राष्ट्र के अग्रणी राज्यों में होने लगी है।

Related posts

राष्ट्रीय आपदा कोविड 19 के इलाज में इस्तेमाल जीवनरक्षक औषधि व ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर ,होगी सख्त से सख्त कार्यवाही -पुलिस महानिदेशक

admin

राज्य में पहली बार होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा,प्रदेशभर के 96 केन्द्रों पर 7 से 12 अगस्त तक होगी परीक्षा

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी में साप्ताहिक हाट बाजार बना आकर्षण का केंद्र महिलाओं को आया पसंद और मुख्य विकास अधिकारी ने स्वरोजगार को बताया आय का बड़ा श्रोत उठाये जायेंगे महत्वपूर्ण कदम: जयकिशन

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page